बायो-टेक्नोलॉजी के अंतर्गत किसका अध्ययन किया जाता है ? इससे संबंधित पाठ्यक्रम कहाँ-कहाँ उपलब्ध हैं ?

बायो-टेक्नोलॉजी यानी जैव प्रौद्योगिकी वह तकनीक है जिसमें जीवधारियों या जीवधारियों से प्राप्त होने वाले पदार्थों का उपयोग करके उत्पादों का निर्माण या उनमें सुधार का अध्ययन किया जाता है। जैव प्रौद्योगिकी एक उभरता हुआ वैज्ञानिक क्षेत्र है, जिसमें असीमित संभावनाएँ हैं। चूँकि यह एक नया विज्ञान है इसलिए इसमें आने वाले समय में मनुष्य जाति के लिए लाभदायक अनुसंधान की प्रबल संभावनाएँ हैं। इसके अंतर्गत अनेक क्षेत्र सम्मिलित हैं, जैसे स्वास्थ्य और चिकित्सा, कृषि, पशुपालन, उद्योग और पर्यावरण आदि। यह संपूर्ण विश्व में ïउभरता हुआ क्षेत्र है, जिसमें भविष्य की अद्भुत दवाओं के आविष्कार और साथ ही पौधों तथा जीव-जन्तुओं की नई प्रजातियों के विकास का रहस्य छुपा हुआ है। बायो-टेक्नोलॉजी के विभिन्न पाठ्यक्रम निम्न प्रमुख विश्वविद्यालयों एवं उनसे मान्यता प्राप्त कई महाविद्यालयों में उपलब्ध हैं- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इन्दौर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली पुणे विश्वविद्यालय, पुणे विश्वभारती विश्वविद्यालय, कोलकाता इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान