बायोफिजिक्स में करियर की क्या संभावनाएँ हैं तथा इससे संबंधित कोर्स कहाँ उपलब्ध हैं ?

बायोफिजिक्स मूल रूप से चिकित्सा विज्ञान से संबंधित क्षेत्र है, जिसमें पाठ्यक्रम करने के उपरांत आनुवांशिकी सिस्टेमेटिक्स, इकोलॉजी इफेक्ट्स, बायोकेमेस्ट्री, फिजियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, फार्मास्युटिकल्स, कृषि आदि क्षेत्रों में रोजगार के ढ़ेरों अवसर उपलब्ध हैं। इस क्षेत्र में उच्च अध्ययन के उपरांत अध्यापन में भी करियर बनाया जा सकता है। मेडिकल व फार्मास्युटिकल्स कंपनियाँ भी बायोफिजिक्स विशेषज्ञों व अनुसंधानकर्ताओं को अपने यहाँ नियुक्ति प्रदान करती हैं। बायोफिजिक्स से देश के अलावा विदेशों में भी अच्छा कॅरियर बनाया जा सकता है। बायोफिजिक्स का कोर्स इन संस्थानों में उपलब्ध है- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली, मद्रास विश्वविद्यालय, चेन्नई, पंजाब विश्वविद्यालय, पंजाब, डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय, औरंगाबाद।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान