फैशन मर्केंडाइजर के कोर्स हेतु शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए ? इस क्षेत्र में कॅरियर की क्या संभावनाएँ हैं ?

फैशन मर्केंडाइजर बनने के लिए आप एक वर्षीय डिप्लोमा इन एपैरल मर्केंडाइजिंग या दो वर्षीय एडवांस डिप्लोमा इन एपैरल मर्केंडाइजिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप छह माह के डिप्लोमा इन मर्केंडाइजिंग कोर्स के तहत भी इस हुनर में पारंगत हो सकते हैं। फैशन मर्केंडाइजिंग के इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास है। रोजगार की बात करें तो इस क्षेत्र में रोजगार ही रोजगार है। आप चाहें तो किसी फैशन डिजाइनर या फिर किसी कपड़ा मैन्यूफेक्चरिंग कंपनी के साथ जुडक़र काम कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो फैशनेबल परिधानों की बिक्री के काम में भी हाथ आजमा सकते हैं। अनुभव एवं बेहतर नेटवर्क विकसित करने के बाद आप अपना स्वयं का एक्सपोर्ट या फैशन हाउस भी खोल सकते हैं।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान