फाइन आर्ट का कोर्स कौन कर सकता है ?

फाइन आर्ट एक विजुअल कम्युनिकेशन है, जिसके अंतर्गत पेंटिंग, मूर्तिकला एवं कॉमर्शियल ऑर्ट शामिल है। आज देश में फाइन आर्ट से संबंधित कई पाठ्यक्रम मौजूद हैं। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना है। अनेक संस्थान 10वीं के बाद भी कई तरह के डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स करवाते हैं परंतु वे अधिक कारगर नहीं होते। बैचलर ऑफ फाइन आर्ट (बीएफए) 12वीं के पश्चात का चार वर्षीय पाठ्यक्रम है। इसके बाद मास्टर डिग्री के रूप में दो वर्षीय मास्टर ऑफ फाइन आर्ट (एमएफए) किया जा सकता है। क्रिएटिविटी और कुछ अलग करने का जज्बा इस फील्ड में मनचाही सफलता दिला सकता है।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान