नॉन लीनियर एडिटिंग का क्या अर्थ है ? इस क्षेत्र में कॅरियर की क्या संभावनाएँ हैं ? नॉन लीनियर एडिटिंग का पाठ्यक्रम कहाँ से किया जा सकता है ?

शूट की गई फिल्म को कम्प्यूटर की सहायता से एडिट करना ही नॉन लीनियर एडिटिंग कहलाती है। वास्तव में जब भी कोई कार्यक्रम बनाया जाता है, तो उस विषय से संबंधित वीडियोज को बड़ी भारी संख्या में शूट कर लिया जाता है। शूटिंग पूरी होने के बाद प्रोग्राम या फिल्म की माँग के अनुसार वीडियो क्लिप को एडिट करके एक क्रम में टाइम फ्रेम पर रखा जाता है। सीन की डिमांड के अनुसार विजुअल्स के साथ साउंड और म्यूजिक को मिक्स किया जाता है। इस प्रकार एक कार्यक्रम या फिल्म तैयार की जाती है। कम्प्यूटर तकनीक के द्वारा की जाने वाली नॉन लीनियर एडिटिंग के जरिए आज एडिटिंग का काम बहुत सरल और सहज हो गया है। कार्यक्रम को अच्छे से अच्छा प्रस्तुत करना नॉन लीनियर एडिटर की कुशलता और रचनात्मकता पर निर्भर करता है। एक नॉन लीनियर एडिटर को ग्राफिक डिजाइनिंग, साउंड और म्यूजिक का ज्ञान होना भी बहुत आवश्यक है। नॉन लीनियर एडिटिंग में कुशलता हासिल करने के बाद किसी भी व्यक्ति के लिए विभिन्न टेलीविजन चैनल और प्रोडक्शन हाउस के दरवाजे खुल जाते हैं। इसके अलावा फ्रीलांसर के तौर पर भी काम किया जा सकता है। इस क्षेत्र में जितनी गति और कुशलता से काम किया जाएगा उतनी ही माँग और कीमत बढ़ती जाती है। नॉन लीनियर एडिटिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए छात्र को कम से कम बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कम्प्यूटर की बेसिक नॉलेज रखने वालों के लिए यह कोर्स करने में आसानी होती है। साथ ही इंग्लिश की बेसिक जानकारी होना भी जरूरी है। यदि आपमें रचनात्मकता एवं ध्वनि की समझ है तो यह गुण एडिटिंग के क्षेत्र में आपको बहुत ऊँचाई तक ले जाएँगे। नॉन लीनियर एडिटिंग का कोर्स कराने वाले प्रमुख संस्थान इस प्रकार हैं- फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, लॉ कॉलेज रोड, पुणे । सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, ई.एम. बायपास रोड, पंचसायर, कोलकाता। एडिट वक्र्स स्कूल, 56/12, सेक्टर 62, नोएडा।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान