नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, पालड़ी, अहमदाबाद में इंटरमीडिएट के उपरांत किन पाठ्यक्रमों में दाखिल लिया जा सकता है ?

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, पालड़ी, अहमदाबाद में ग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम संचालित किए जा रहे हैं। ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में 10 + 2 के उपरांत दाखिला लिया जा सकता है, लेकिन आयु सीमा 17 से 22 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रम निम्न विषयों में संचालित किया जा रहा है-प्रॉडक्ट डिजाइन, फर्नीचर डिजाइन, सेरेमिक डिजाइन, ट्वॉयज डिजाइन, एपरल डिजाइन, लाइफ स्टाइल प्रॉडक्ट एंड एसेसरीज डिजाइन, टेक्सटाइल डिजाइन, एनीमेशन डिजाइन, ग्राफिक डिजाइन और न्यू मीडिया आदि। इन सभी पाठ्यक्रमों की अवधि चार साल की है। सभी पाठ्यक्रमों में शिक्षण का माध्यम अंग्रेजी है। चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के उपरांत किया जाता है।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान