डिजास्टर मैनेजमेंट में रोजगार की क्या संभावनाएँ हैं? डिजास्टर मैनेजमेंट का पाठ्यक्रम कहाँ से किया जा सकता है ?

डिजास्टर मैनेजमेंट (आपदा प्रबंधन) के पाठ्यक्रम के अंतर्गत, आपदाओं से निपटने के तौर-तरीकों, पुनर्वास, प्राकृतिक आपदाओं की सूचना देने वाले संवेदी उपकरणों आदि की जानकारी दी जाती है। आपदा प्रबंधन पाठ्यक्रमों का एक महत्वपूर्ण अंग प्रभावित क्षेत्रों में जाकर काम करने का मिलने वाला अवसर है। आपदा प्रबंधन में डिप्लोमा-डिग्रीधारी छात्र सरकारी अथवा गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार पा सकते हैं। सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्र में चलने वाली आपदा परियोजनाओं में आप बतौर कार्यक्रम सहायक काम कर सकते हैं। इसके अलावा नीति विश्लेषण, कार्यक्रम मूल्यांकनकर्ता, अनुसंधान निदेशक, कार्य विश्लेषक, मानव संसाधन अधिकारी आदि के रूप में काम करने के अवसर मौजूद हैं। जो युवा डिजास्टर मैनेजमेंट में सर्टिफिकेट कोर्स/डिप्लोमा करना चाहते हैं उनके लिए 10+2 परीक्षा 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। कुछ संस्थान डिजास्टर मैनेजमेंट के कोर्सों में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का भी आयोजन करते हैं। डिजास्टर मैनेजमेंट का पाठ्यक्रम कराने वाले प्रमुख संस्थान इस प्रकार हैं- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट, नई दिल्ली। डिजास्टर मिटिगेशन इंस्टीट्यूट, अहमदाबाद। इन्वॉयरमेंटल प्रोटेक्शन ट्रेनिंग एंड रिसर्च संस्थान, हैदराबाद। इंदिरा गाँधी राष्टï्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान