क्या विज्ञान पत्रकारिता का कोर्स रोजगारोन्मुखी है ? विज्ञान पत्रकारिता के कोर्स हेतु प्रमुख प्रशिक्षण संस्थानों की जानकारी दें।

वर्तमान समय में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया काफी तेजी से बढ़ा है । इस क्षेत्र में भविष्य सँवारने के लिए विज्ञान पत्रकारिता बेहतर कॅरियर विकल्प है। सरकारी व निजी चैनलों, न्यूज चैनलों, डिस्कवरी व नेशनल ज्योग्रॉफिक चैनलों पर विज्ञान पृष्ठïभूमि से जुड़े कई कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है। प्रिंट मीडिया में भी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषयों पर पर्याप्त सामग्री प्रकाशित की जाती है। विज्ञान पृष्ठभूमि के छात्र विज्ञान पत्रकारिता में बैचलर डिग्री, पीजी डिप्लोमा तथा डिप्लोमा पाठ्यक्रम कर सकते हैं। इस हेतु प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान इस प्रकार हैं- स्कूल ऑफ फ्यूचर स्टडीज, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर, इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ, डिपार्टमेंट ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, कामराज यूनिवर्सिटी, मदुरई।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान