कृपया मुझे नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन के बारे में जानकारी प्रदान करें।

नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन अर्थात एनटीएसई, एनसीईआरटी द्वारा संचालित कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से मेधावी छात्रों की खोज कर उनको आगे पढ़ाई के लिए भारत सरकार की ओर से स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। इस परीक्षा में दसवीं के छात्र बैठ सकते हैं। हर साल इस परीक्षा के माध्यम से पूरे देश से 1000 छात्रों को चुना जाता है। इस कार्यक्रम की बड़ी बात यह है कि अगर छात्र लगातार बेहतर प्रदर्शन करता है तो यह स्कॉलरशिप स्कूल से पीएचडी की पढ़ाई तक जारी रहती है। परीक्षा हिन्दी तथा अंग्रेजी दोनों माध्यमों में होती है। परीक्षा हेतु आवेदन आपके अपने स्कूल के माध्यमम से करना होता है। इस परीक्षा में मेंटल एबिलिटी टेस्ट, स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट और लैंग्वेज टेस्ट से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान