कृपया मुझे जेसी बोस नेशनल फैलोशिप की जानकारी प्रदान करें। 

विज्ञान के क्षेत्र में रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्रोलॉजी की ओर से जेसी बोस नेशनल फैलोशिप प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इस फैलोशिप के माध्यम से विशेषज्ञता प्राप्त वैज्ञानिकों तथा इंजीनियरों को देश के विकास के लिए किए जा रहे रिसर्च कार्यों में अपनी अहम भूमिका अदा करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह फैलोशिप अच्छे वैज्ञानिकों तथा इंजीनियरों को प्रदान की जाती है। शैक्षणिक योग्यता में आवेदक उच्च शिक्षा प्राप्त जैसे पीएचडी इन साइंस / इंजीनियरिंग, मास्टर इन इंजीनियरिंग, टेक्रोलॉजी व एमडी इन मेडिसन होना आवश्यक है। इसके अलावा आपके पास प्रोफेशनल अनुभव भी होना जरूरी है, ताकि आप रिसर्च कार्य को बखूबी अंजाम दे सकें। चुने गए उम्मीदवारों को यह सहायता अधिकतम पाँच साल के लिए प्रदान की जाती है। इस फैलोशिप के तहत हर महीने 20,000 रुपये प्रदान किए जाते हैं और इसके अलावा हर फैलोशिप प्राप्त व्यक्ति को पाँच लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता कॉन्फ्रेंस व अन्य खर्चों के लिए प्रदान की जाती है। इस फैलोशिप को पाने के लिए इंजीनियर व साइंटिस्ट को किसी रिसर्च संस्थान की मंजूरी लेकर आवेदन करना होता है और अगर आप किसी संस्थान से सम्बद्ध नहीं हैं तो भी आप व्यक्तिगत तौर पर अपनी रिसर्च के आधार पर किसी संस्थान को अपना नाम इस फैलोशिप हेतु भेजने के लिए तैयार कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, टेक्रोलॉजी भवन, न्यू महरौली रोड, नई दिल्ली-110016 से संपर्क करें अथवा वेबसाइट- www.dst.gov.in देखें।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान