कृपया बैंक से एजुकेशनल लोन लेने के बारे में जानकारी प्रदान करें।

बैंक से एजुकेशनल लोन तीन प्रकार की श्रेणियों के अंतर्गत लिया जा सकता है। पहला, 4 लाख रुपए तक का लोन, दूसरा 4 लाख से 7.50 लाख रुपए तक का लोन और तीसरा, 7.50 लाख रुपए से अधिक का एजुकेशनल लोन लिया जा सकता है। बैंक के नियमानुसार, 4 लाख रुपए तक के एजुकेशनल लोन के लिए न तो आपको किसी गारंटर की आवश्यकता है और न ही किसी कोलेटरल सिक्योरिटी की। कोलेटरल सिक्योरिटी से तात्पर्य है कि कोई भी गिरवी रखी जाने वाली संपत्ति जैसे जमीन-जायदाद, सोना, इंश्योरेंस पॉलिसी, फिक्स्ड डिपॉजिट, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट इत्यादि। यदि आप 4.50 लाख से अधिक और 7.50 लाख से कम का एजुकेशनल लोन लेते हैं तो आपको एक ऐसे गारंटर की आवश्यकता होगी, जो उसी इलाके में रहता हो, जहाँ आप रहते हैं और वह आर्थिक ²ष्टि से मजबूत हो। यदि आप 7.50 लाख रुपए से अधिक का एजुकेशनल लोन लेते हैं, तब आपको गारंटर के साथ आवश्यक कोलेटरल सिक्योरिटी की भी जरूरत होगी। इस लोन को चुकता करने की प्रक्रिया आपको पाठ्यक्रम पूरा होने के एक वर्ष बाद या नौकरी मिलने के 6 माह के अन्दर, जो भी पहले हो, शुरू करनी पड़ेगी। यदि आप बैंक के ब्याज का भुगतान समयानुसार कर देते हैं तो बैंक अपनी ब्याज दर में एक प्रतिशत की छूट भी दे सकता है। इसी प्रकार किसी महिला द्वारा एजुकेशनल लोन लेने पर अतिरिक्त एक प्रतिशत ब्याज दर में छूट बैंक द्वारा प्रदान की जाती है। एजुकेशनल लोन आपको तभी मिल सकता है, जब आप किसी मान्यता प्राप्त प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश परीक्षा के आधार पर चयनित हुए हों। यदि उक्त संस्थान सरकार द्वारा पोषित है, तब लोन प्राप्त करने में बहुत आसानी होगी।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान