एनसीसी-सी सर्टिफिकेटधारी युवाओं हेतु भारतीय सेना में होने वाली विशेष भर्ती योजना की जानकारी प्रदान करें।

एनसीसी-सी सर्टिफिकेटधारी युवाओं हेतु भारतीय सेना में विशेष भर्ती योजना के तहत अल्पसेवा कमीशन दिया जाता है। अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई द्वारा प्रशिक्षण के पश्चात एनसीसी कैडेटों को लेफ्टिनेंट रैंक में कमीशन दिया जाता है। इस हेतु चयन एसएसबी साक्षात्कार के माध्यम से होता है। अभ्यर्थी न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए तथा आयु 19 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उसने एनसीसी की वरिष्ठï डिवीजन में कम से कम दो एकेडमिक वर्षों तक सेवा की हो और सी प्रमाणपत्र में कम से कम बी ग्रेड प्राप्त की हो। विस्तृत जानकारी के लिए एनसीसी बटालियन, ग्रुप हेडक्वार्टर अथवा मुख्यालय एनसीसी महानिदेशालय, नई दिल्ली से संपर्क कर सकते हैं।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान