इवेंट मैनेजमेंट क्या है ? इवेंट मैनेजमेंट का पाठ्यक्रम संचालित करने वाली प्रमुख संस्थानों की जानकारी दें । 

आए दिन हम बड़े-बड़े कार्यक्रमों के आयोजन की खबरे पढ़ते रहते हैं । इस तरह के भव्य आयोजनों की व्यवस्था करना इवेंट मैनेजमेंट कहलाता है । इस तरह के आयोजनों की सफलता के पीछे जिन लोगों की कड़ी मेहनत होती है, वे इवेंट मैनेजर कहे जाते हैं । वर्तमान समय में इवेंट मैनेजमेंट जनसंचार के क्षेत्र में तेजी से उभरते हुए कैरियर के रूप में सामने आ रहा है । किसी भी कार्यक्रम की सफलता उसकी लोकप्रियता से पता चलती है और इवेंट मैनेजमेंट का काम करते समय उन सभी बातों का ध्यान रखना होता है जो किसी भी प्रकार के आयोजन को सफल बनाने में सहायक होती हैं, फिर चाहे वह इन्वेंट कोई संगीत व नृत्य कार्यक्रम, फैशन शो, रोड शो, प्रॉडक्ट लाँच, स्वागत समारोह, शादी-ब्याह एवं पार्टी आदि हो । इवेंट मैनेजमेंट का क्षेत्र आज काफी लोकप्रियता हासिल कर चुका है । इसके बावजूद इस क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए किसी प्रतिष्ठित संस्थान ने पाठ्यक्रम अभी तक शुरू नहीं किया है, इसलिए इवेंट मैंनेजमेंट के क्षेत्र में कैरियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं को जनसंचार में लिया गया डिप्लोमा ही काम दिलाने में सहायक सिद्ध होता है । जनसंचार में पाठ्यक्रम कराने वाले प्रमुख संस्थान हैं- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर (म.प्र.) । सिम्बॉसिस इंस्टीट्यूट ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्यूनिकेशन, अतुर सेंटर, प्लाट नं.-417, गोखले क्रॉस रोड, मॉडल कालोनी, पुणे-411016 । यूनिवर्सिटी ऑफ पुणे, गणेशखिंद, पुणे, 411007 । वाई.एम.सी.ए. इंस्टीट्यूट ऑफ मास मीडिया स्टडीज, दिल्ली, वाई. एम.सी.ए., नई दिल्ली ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान