इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर के क्या अवसर हैं ? यह कोर्स कहाँ से किया जा सकता है ?

हम आए दिन बड़े-बड़े कार्यक्रमों की खबरें समाचार पत्रों में पढ़ते रहते हैं। इस तरह के भव्य आयोजनों की व्यवस्था करना इवेंट मैनेजमेंट कहलाता है। इस तरह के आयोजनों की सफलता के पीछे जिन लोगों की कड़ी मेहनत होती है, वे इवेंट मैनेजर कहे जाते हैं। वर्तमान समय में इवेंट मैनेजमेंट जनसंचार के क्षेत्र में तेजी से उभरते हुए कॅरियर के रूप में सामने आ रहा है। इवेंट मैनेजमेंट के पाठ्यक्रमों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय के साथ बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना है, जबकि इवेंट मैनेजमेंट के पीजी डिप्लोमा के लिए स्नातक होना आवश्यक है। इस क्षेत्र में कॅरियर बनाने के इच्छुक छात्रों की इंग्लिश लैंग्वेज पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। कोर्स पूरा करने के बाद इस क्षेत्र में कई तरह के कार्यों के भरपूर अवसर उपलब्ध हैं । चाहें तो आप अपनी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी भी खोल सकते हैं। यह क्षेत्र भले ही चुनौतीपूर्ण हो, लेकिन इसमें कमाई अच्छी है। इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में कॅरियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं को जनसंचार में लिया गया डिप्लोमा भी काम दिलाने में सहायक सिद्ध होता है। इवेंट मैनेजमेंट से संबंधित पाठ्यक्रम इन संस्थानों में उपलब्ध हैं- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर, नेशनल स्कूल ऑफ इवेंट, इंदौर। यूनिवर्सिटी ऑफ पुणे, पुणे। सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, पुणे ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान