अमेरिका व कनाड़ा में विधि की पढ़ाई हेतु कौनसी प्रवेश परीक्षा देनी होती है ? कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें।

इन दिनों भारतीय छात्रों में विदेशों में विधि (लॉ) पढऩे का झुकाव काफी बढ़ा है। ऐसे छात्रों के लिए ही लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट (एलएसएटी) नामक एक परीक्षा है। एलएसएटी आधे दिन की एक मानक परीक्षा है, जो अमेरिका व कनाडा के लॉ स्कूलों में प्रवेश के लिए पूर्व शर्त है। इस परीक्षा का आयोजन लॉ स्कूल एडमिशन काउंसिल (एलएसएसी) के द्वारा साल में चार बार किया जाता है। इसमें परीक्षार्थियों की योग्यता की जाँच के लिए 35-35 मिनट के पाँच खंड होते हैं। जिनमें लॉजिकल गेम्स, लॉजिकल रीजनिंग, एक्सपेरीमेंटल तथा राइटिंग सैम्पल आदि खंड होते हैं। इस टेस्ट में बैठने के इच्छुक छात्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। विस्तृत विवरण के लिए वेबसाइट www.lsac.org लॉग ऑन करें।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान