अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनने के लिए क्या शैक्षिक पृष्ठभूमि होनी चाहिए ? इस क्षेत्र में उच्च अध्ययन की सुविधा किन-किन विश्वविद्यालयों में उपलब्ध है ?

कई विश्वविद्यालयों में अंतरिक्ष विज्ञान में स्नातक की डिग्री दी जाती है । इंटरमीडिएट परीक्षा रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान व गणित के साथ उत्तीर्ण अभ्यर्थी यहाँ प्रवेश ले सकते हैं । स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद खगोल विज्ञान में एमएससी व अंतरविश्वविद्यालय खगोलशास्त्र एवं खगोल भौतिकी केंद्र, पुणे से पीएचडी की जा सकती है । अंतरिक्ष विज्ञान में विशेष पाठ्यक्रम का संचालन टाटा इंस्टीट्यूट फाउंडेशन रिसर्च, बैंगलौर करता है । इसके अलावा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान, बैंगलौर, टाटा मूलभूत अनुसंधान केंद्र, होमी भामा रोड मुंबई, रमन अनुसंधान संस्थान, सदाशिवनगर, बैंगलौर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर, असम विश्वविद्यालय, गुवाहाटी आदि से यह पाठ्यक्रम किया जा सकता है।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान