अंक विज्ञान क्या है ? इस क्षेत्र में रोजगार की क्या संभावनाएँ हैं तथा यह पाठ्यक्रम कहाँ उपलब्ध है ?

अंक विज्ञान वह विज्ञान है जिसमें अंकों द्वारा व्यक्ति के नक्षत्रों की दशा और उसके भविष्य में आने वाली बाधाओं के निवारण का हल होता है। वेदों के अनुसार ज्योतिष का जन्म अंकशास्त्र से ही हुआ है और यह ज्योतिष से ज्यादा तार्किक भी है। अंक विज्ञान की ज्यादातर किताबें अंग्रेजी भाषा में ही उपलब्ध हैं। इसमें गणित का बड़ा योगदान है। इसके चलते इसके पाठ्यक्रमों में दाखिले की शर्त गणित और विज्ञान के साथ बारहवीं उत्तीर्ण है। ज्योतिष शास्त्र के कोर्स में भी अंक विज्ञान पढ़ाया जाता है। स्वतंत्र रूप से अंक विज्ञान बहुत कम संस्थानों द्वारा पढ़ाया जाता है। कुछ संस्थानों में इसका 2 महीने का शॉर्ट टर्म कोर्स और 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स संचालित किया जाता है। जमीन, मकान या वाहन की खरीदारी, बच्चे एवं किसी वस्तु के नामकरण या फिर फिल्म को रिलीज करने की शुभ तारीख जानने की उत्सुकता का समाधान इसके द्वारा निकाला जाता है। देखा जाए तो कॅरियर की दृष्टिï से यह क्षेत्र कमाई का अच्छा स्त्रोत है। अंक विज्ञान का कोर्स कराने वाले प्रमुख संस्थान हैं- एकेडमी ऑफ एस्ट्रो-वास्तु रिसर्च एंड ट्रेनिंग, 264-बी, प्रथम तल, हौजखास मार्केट, साकेत, नई दिल्ली । रूद्राक्षम, 7-ए, साहिल मार्ग, उदयपुर। वास्तु श्री एकेडमी, एफ-5, वर्धमान प्लाजा, बोहरा एंक्लेव, पश्चिम विहार, नई दिल्ली। द वास्तु एस्ट्रोलॉजी, 31/93 थिरूवल्लुअल स्ट्रीट, जगंदबीगई नगर, पडी, चेन्नई।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान